dharma sangrah
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bullet train Project in India, Shinzo Abe praises Modi

भारत में बुलेट ट्रेन की आधारशिला, आबे ने मोदी को बताया दूरदृष्टा...

Bullet train
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने गुरुवार को अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए आधारशिला रखी। इस अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री आबे ने कहा कि भारत-जापान साझेदारी खास, रणनीतिक और वैश्विक है।
 
अहमदाबाद के साबरमती में परियोजना की आधारशिला रखने के बाद आबे ने कहा कि मजबूत भारत जापान के हित में है और मजबूत जापान भारत के हित में है। उन्होंने कहा कि मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूरदृष्टा नेता हैं। उन्होंने दो वर्ष पहले हाई-स्पीड ट्रेन को भारत में लाने और नया भारत बनाने का फैसला लिया था।
 
आबे ने कहा, 'कुछ वर्षों में जब मैं यहां वापस आऊं तो आशा करता हूं कि बुलेट ट्रेन की खिड़कियों से भारत के सुन्दर नजारे देखूंगा।' अहमदाबाद से मुंबई के बीच 1.10 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली इस बुलेट ट्रेन परियोजना के वर्ष 2022 तक पूरी होने की संभावना है। यह ट्रेन महज दो घंटे में 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी।
 
जापान ने प्रधानमंत्री ने मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 0.1 प्रतिशत की न्यूनतम दर पर ऋण दिया है। यह परियोजना भारतीय रेल और जापान के शिन्कान्सेन टेक्नोलॉजी की संयुक्त परियोजना है।
 
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वडोदरा में एक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला भी रखी जहां बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 4,000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
रेल मंत्री पीयूष गोयल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस इस अवसर पर उपस्थित थे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
केशुभाई पटेल के घर गए मोदी, पुत्र के निधन पर जताया शोक