सम्बंधित जानकारी
- बुलंदशहर : उग्र भीड़ कैसे बन गई हिंसक, पढ़िए इनसाइड स्टोरी
- बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को 50 लाख की सहायता
- बुलंदशहर में गौरक्षकों की भीड़ का हमला, पुलिस अधिकारी समेत दो की मौत
- जिंदगी से हारते कानून के रखवाले, एक और पुलिस अधिकारी ने की खुदकुशी...
- दिल्ली : पुलिस मेडल से सम्मानित एसीपी ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप
बुलंदशहर हिंसा : 27 नामजद, 60 अज्ञात लोगों पर एफआईआर
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा की चपेट में आए शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 27 लोगों को नामजद करते हुए व 50 से 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही तेज कर दी है। पुलिस देर रात से ही आरोपियों की धरपकड़ में लगी है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 333, 353, 427, 436, 394 और 7-क्रिमिनल अमेंडमेंट लॉ इत्यादि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुबोध सिंह की हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की भी सूत्रों से सूचना मिल रही है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्त में लिया है।
बताते चलें कि गोकशी की अफवाह में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा था कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और शांति व्यवस्था कायम रखी जाए।
