शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bride
Written By
Last Updated : बुधवार, 25 अगस्त 2021 (11:56 IST)

शादी में मनपसंद गाना नहीं बजने से नाराज हुई दुल्हन

शादी में मनपसंद गाना नहीं बजने से नाराज हुई दुल्हन | bride
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन आने वाले वीडियो में रोचक व दिलचस्प बातें देखने को मिलती हैं और होंठों पर मुस्कान तैर जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दुल्हन नाराज नजर आ रही है। उसकी नाराजगी का कारण यह है कि उसकी शादी में उसका फेवरेट गाना नहीं बजाया गया।

 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि दुल्हन मनपसंद गाना नहीं बजने से नाराज दिख रही है और कहती है कि वही लगेगा, उसको मैंने बोला था, 'मेरा पिया घर आया' ही लगेगा। वहां मौजूद लोग डीजे वाले को उसकी नाराज दुल्हन को देख फरमाइश का गाना बजाने के लिए कहते हैं। इस वीडियो में दुल्हन की मासूमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो को जो भी देख रहा है वो मुस्कुराए बिना रह नहीं पा रहा है।
ये भी पढ़ें
पिज्जा डि़लीवरी कर रहे हैं अफगानिस्तान के पूर्व IT मंत्री, जानिए वजह...