मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Boat sinks in Yamuna river in UP, 4 dead, 20 missing
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (17:12 IST)

यूपी में यमुना नदी में डूबी नाव, 4 लोगों की मौत, 20 लापता

यूपी में यमुना नदी में डूबी नाव, 4 लोगों की मौत, 20 लापता - Boat sinks in Yamuna river in UP, 4 dead, 20 missing
बांदा, बांदा जिले के मरका क्षेत्र से फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही एक नौका बृहस्पतिवार को यमुना नदी में डूब गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 20 अन्‍य लापता हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के यमुना घाट से दोपहर को करीब 30-35 लोगों से भरी एक नौका फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही, तभी बीच जलधारा में तेज हवा का झोंका आने से नौका डगमगा कर पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिनकी शिनाख्‍त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब आठ लोग तैरकर बाहर आ गये जबकि कम से कम 20 अन्‍य लापता हैं।

अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया जिले के सभी अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।(भाषा)