1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. blast near crpf school in delhi

दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाका, हड़कंप

delhi
Delhi blast : दिल्ली के रोहिणी में प्रशांत विहार इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल के पास धमाके से रविवार को हड़कंप मच गया। पुलिस, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। 
 
प्रशांत विहार इलाके में आज सुबह धमाके की तेज आवाज से हड़कंप मच गया। यह धमाका स्कूल की दीवार के पास हुआ। धमाके के बाद धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

 
धमाका इतना तेज था कि पास की दुकानें के साइन बोर्ड टूट गए, पास खड़ी एक कार के शीशे फूटने की भी खबर है। हालांकि धमाके में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली। इस पर 2 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है। टीम लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
weather prediction : अंडमान सागर पर बना चक्रवाती परिसंचरण, क्या होगा असर?