1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Blast in Lucknow court

Lucknow Blast : लखनऊ कोर्ट में धमाका, कई वकील घायल

Blast in Lucknow court
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को हुए एक धमाके में कई वकीलों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हमला देसी बम से बार काउंसिल के एक पदाधिकारी पर किया गया था। 
 
मौके पर मौजूद वेबदुनिया संवाददाता ने बताया कि अदालत परिसर में 3 जिंदा बम भी बरामद हुए हैं। धमाका सीजेएम कोर्ट में हुआ है। घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 
पता चला है कि बार काउंसिल के पदाधिकारी संजीव लोधी पर हमला किया गया था। हमले में बार के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी भी घायल हुए हैं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। 
 
हादसे के बाद घटनास्थल पर कई वकील इकट्‍ठे हो गए और उन्होंने नारेबाजी की। साथ ही इस घटना में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
बुरी खबर... जहाज पर सवार 2 भारतीयों को कोरोना वायरस