शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjps support to kangana ranaut who maligns mumbai is unfortunate says sanjay raut
Written By
Last Modified: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (16:10 IST)

कंगना के बहाने BJP पर निशाना! संजय राउत बोले- मुंबई को बदनाम करने वाली का समर्थन दुर्भाग्यपूर्ण

कंगना के बहाने BJP पर निशाना! संजय राउत बोले- मुंबई को बदनाम करने वाली का समर्थन दुर्भाग्यपूर्ण - bjps support to kangana ranaut who maligns mumbai is unfortunate says sanjay raut
मुंबई। अपने कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद शिवसेना पर बरसने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात कर रही हैं। कंगना मुंबई से रवाना होने से पहले उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगी। इधर शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कंगना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।
 
राउत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा मुंबई की तुलना ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ (पीओके) से करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत का समर्थन कर रही है। साथ ही यह बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में राउत ने यह भी दावा किया मुंबई के महत्व को कम करने का प्रयास पद्धतिबद्ध तरीके से चल रहा है और शहर को सतत बदनाम करना इसी साजिश का हिस्सा है।
 
राउत ने कहा कि यह कठिन वक्त है, जब महाराष्ट्र में सभी मराठी लोगों को एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रनौत को समर्थन देकर और सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपने रुख के जरिए भाजपा राजपूत और क्षत्रिय जैसी अगड़ी जातियों के वोट हासिल कर बिहार चुनाव जीतना चाहती है।
 
राउत ने कहा कि जिस तरह से राज्य का अपमान किया गया, उससे महाराष्ट्र (भाजपा) का एक भी नेता दुखी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक अभिनेत्री मुख्यमंत्री को अपमानित करती है और क्या राज्य के लोगों को प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए, यह किस तरह की एकतरफा स्वतंत्रता है? 
 
उन्होंने कहा कि जब शहर में उनका अवैध निर्माण जिसे वह पाकिस्तान कहती हैं, ध्वस्त किया जाता है, तो वह ध्वस्त ढांचे को राम मंदिर कहती हैं। जब अवैध निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक हो रहा तो आप मर्माहत हो रहे हैं। यह किस प्रकार का खेल है? (भाषा)
ये भी पढ़ें
बिहार चुनाव के पहले PM मोदी ने दी 900 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात