1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP worker abducted in Jammu Kashmir Baramula

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण

BJP worker
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को एक भाजपा कार्यकर्ता का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि नगरपालिका समिति वतरगाम के उपाध्यक्ष मेराजुद्दीन मल्ला का जिले के रफियाबाद इलाके के  मरजीगुंड में कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। वे उस समय सोपोर जा रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और भाजपा कार्यकर्ता की तलाश शुरु कर दी है।
 
कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई और  पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। (भाषा)
अगला लेख
CBSE के 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर बाज़ी मारी, नहीं आई मेरिट लिस्ट