1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Encounter of terrorists in Baramulla, Kashmir

कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दिया करारा जवाब

Jammu Kashmir
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान रविवार तड़के करीब चार बजे उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।(भाषा)
अगला लेख
अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, चिंतिंत बॉलीवुड ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की