1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP's gift to 32 lakh Muslims on Eid

ईद पर 32 लाख मुस्लिमों को BJP का तोहफा, क्या है सौगात-ए-मोदी योजना?

सौगात-ए-मोदी किट में सेवई के साथ-साथ चीनी, मेवे और महिलाओं के कपड़े भी होंगे।

narendra modi
Saugat e Modi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अल्पसंख्यक मोर्चा इस बार ईद (Eid) के मौके पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को 'सौगात-ए-मोदी' (Saugat-e-Modi) नाम से एक-एक किट देगा। इस किट में सेवई, चीनी और मेवे के साथ-साथ कपड़े भी होंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तरप्रदेश (UP) इकाई के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मंगलवार को लखनऊ में बताया कि मोर्चा इस बार ईद के मौके पर देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को त्योहार के लिए जरूरी सामान की एक किट देगा जिसका नाम 'सौगात-ए-मोदी' होगा।ALSO READ: ईद पर गरीब मुसलमानों में 'मोदी-धामी' खाद्य किट बांटी जाएंगी : उत्तराखंड वक्फ बोर्ड
 
किट में सेवई के साथ-साथ चीनी, मेवे और महिलाओं के कपड़े : उन्होंने बताया कि इस किट में सेवई के साथ-साथ चीनी, मेवे और महिलाओं के कपड़े भी होंगे। अली ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को शुरू किया गया जिसके तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों में जाएंगे और वहां से जानकारी प्राप्त करके संबंधित इलाके के 100-100 गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर 'सौगात-ए-मोदी' किट उपलब्ध करवाएंगे।ALSO READ: लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन
 
मकसद गरीब मुस्लिम परिवारों को भी ईद की खुशियां मनाने का मौका देना : उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद गरीब मुस्लिम परिवारों को भी ईद की खुशियां मनाने का मौका देना है तथा यह भाजपा की अंत्योदय की भावना के अनुरूप है। अली ने कहा कि पार्टी ने हमेशा 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से काम किया है और यह पहल भी उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नवाचारों से बेहतर हुआ प्रदेशवासियों का जीवन : पीएम नरेंद्र मोदी