शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP reached Ghazipur before Kejriwal's arrival, both face to face
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (11:40 IST)

दिल्ली में कूड़ा पॉलिटिक्स, केजरीवाल के पहुंचने से पहले गाजीपुर पहुंची भाजपा, दोनों आमने-सामने

दिल्ली में कूड़ा पॉलिटिक्स, केजरीवाल के पहुंचने से पहले गाजीपुर पहुंची भाजपा, दोनों आमने-सामने - BJP reached Ghazipur before Kejriwal's arrival, both face to face
देश की राजधानी में अब कूड़ा पॉलिटिक्स चल रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नोटों को लेकर दिए गए बयान के बाद आप और भाजपा आमने सामने आ गई है। वहीं केजरीवाल गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जाने वाले हैं। हालांकि वे साइट पर पहुंचते उसके पहले ही भाजपा कार्यकर्ता वहां जमा हो गए। वहां आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन चल रहा है।

बता दें कि हाल ही में केजरीवाल ने नोट पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाने की मांग की थी। इसके बाद से भाजपा और आप के बीच जारी बयानबाजी यहां तक पहुंच गई है। राजनीति तब और ज्यादा गरमा गई जब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी नोट पर बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगाने की सलाह दे डाली।

इधर गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जाने वाले हैं। उनके पहुंचने के पहले ही उनका विरोध करने के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंच गए हैं। वे हाथ में तख्तियां लेकर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में काले झंडे हैं और वो केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

दरअसल, राजधानी दिल्ली में कूड़े कचरे के पहाड़ को लेकर यह बवाल शुरू हुआ है। केजरीवाल ने कहा था कि वो गाजीपुर पहुंचने वाले हैं, उससे पहले यहां जोरदार हंगामा शुरू हो गया। दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता गाजीपुर में दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे, जिसके तुरंत बाद आप कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा और AAP कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बीच सुरक्षा के लिए भारी पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।
Edited by Navin Rangiyal

 
ये भी पढ़ें
लालू यादव ऑपरेशन कराए बिना सिंगापुर से लौटे, अदालत से फिर मांगेंगे जाने की अनुमति