शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP made this allegation on Anant Singh regarding the by elections in Bihar
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (11:28 IST)

Bihar By Election 2022 : भाजपा ने अनंत सिंह पर लगाया चुनाव को प्रभावित करने का आरोप

Bihar By Election 2022 : भाजपा ने अनंत सिंह पर लगाया चुनाव को प्रभावित करने का आरोप - BJP made this allegation on Anant Singh regarding the by elections in Bihar
पटना। भारतीय जनता पार्टी ने बाहुबली से नेता बने अनंत सिंह पर राज्य की मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को गोपालगंज से राजद प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द करने की भी मांग की।

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि सिंह बेउर जेल के भीतर से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने संदेह जताया कि हाल ही में बेउर जेल परिसर में प्रवेश करते समय दो कैदियों से मोबाइल फोन और सिम कार्ड की बरामदगी हुई थी जो सिंह के लिए जेल के भीतर ले जाए जा रहे थे। भाजपा नेताओं ने सिंह को तुरंत किसी अन्य जेल में स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की।

भाजपा नेताओं ने गोपालगंज सीट से राजद प्रत्याशी मोहन प्रकाश गुप्ता की उम्मीदवारी रद्द करने की भी मांग की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय अपने हलफनामे में झारखंड के गिरिडीह में दर्ज एक मामले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
दिल्ली में कूड़ा पॉलिटिक्स, केजरीवाल के पहुंचने से पहले गाजीपुर पहुंची भाजपा, दोनों आमने-सामने