• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP Simha's statement recorded in Parliament security lapse case
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (16:26 IST)

संसद सुरक्षा चूक मामले में भाजपा सांसद सिम्हा का बयान दर्ज

संसद सुरक्षा चूक मामले में भाजपा सांसद सिम्हा का बयान दर्ज - BJP MP Simha's statement recorded in Parliament security lapse case
BJP MP Pratap  Simha's statement recorded : संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि संसद सुरक्षा चूक मामले में जांच के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा सदस्य प्रताप सिम्हा (Pratap Simha) का बयान दर्ज किया गया है।

जोशी ने कहा कि 13 दिसंबर को सुरक्षा में चूक के मामले में जांच जारी है और रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कानून के तहत आगे की कार्रवाई होगी।
 
वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी के दिन दो व्यक्ति - सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और केन से पीले रंग की गैस छोड़ी। हालांकि, सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। शर्मा और मनोरंजन को दर्शक दीर्घा के पास की संस्तुति सिम्हा के कार्यालय की ओर से की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने इन्हें 5 जनवरी तक पुलिस हिरासत पर दिया है। पुलिस आरोपियों का साइको एनालिसिस टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
Edited by: Ravindra Gupta