Daily Horoscope
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP Sakshi Maharaj supports Dera chief

राम रहीम के पक्ष में साक्षी महाराज, दिया यह विवादित बयान...

Sakshi Maharaj
नई दिल्ली।  भाजपा के विवादित सांसद साक्षी महाराज ने बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का बचाव करते हुए उसे एक सीधा-सादा इंसान बताया।

उन्होंने देश की अदालतों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय जामा मस्जिद के इमाम को क्यों नहीं तलब करता।
 
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी ने कहा कि गुरमीत के खिलाफ बलात्कार का आरोप एक व्यक्ति ने लगाया, जबकि करोड़ों लोग डेरा प्रमुख के अनुयायी हैं।
 
साक्षी ने सवाल किया कि क्या गुरमीत के करोड़ों अनुयायी गलत हैं? उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'राम रहीम सीधे सादे हैं, तो उन्हें बुला लो। यह सवाल खड़े करता है।
 
भाजपा नेता ने कहा, 'उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय जामा मस्जिद के इमाम को क्यों नहीं तलब करता? वह रिश्तेदार हैं क्या?' (भाषा)
ये भी पढ़ें
डेरे पर मेहरबान थी खट्टर सरकार, मिल रहे थे यह फायदे...