1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP Pragya Thakur advice to hindus to keep knife

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदुओं को घर में चाकू रखने की दी सलाह,लव जिहाद पर भी भड़कीं

BJP MP Pragya Thakur
अपने बयानों के जरिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदुओं को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह दी है। इसके साथ लव जिहाद को लेकर भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा  कि वो प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं। 
 
चुनावी राज्य कर्नाटक के शिवमोगा में हिंदू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं को अधिकार है कि वे अपनी मर्यादा पर प्रहार करने वालों को जवाब दें, अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जियों को काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल तो करो। 
 
भाजपा  सांसद ने आगे कहा कि  पता नहीं कब क्या स्थिति आ जाए, आत्मरक्षा का अधिकार सबका है, अगर कोई हमारे घर में घुसपैठ करता है और हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है।
 
इसके साथ लव जिहाद पर बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उनके पास जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं तो वे लव जिहाद करते हैं, प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं, हम हिंदू भी भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता हैं।
 
संन्यासी कहते हैं कि भगवान द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी उत्पीड़कों और पापियों को खत्म करो. अगर प्यार की सही परिभाषा यहां नहीं बचेगी तो इसमें शामिल लोगों को जवाब दें, लव जिहाद में शामिल लोगों को भी उसी तरह जवाब दें, अपनी लड़कियों की रक्षा करें और उन्हें सही मूल्य सिखाएं।
 
 
 
अगला लेख
OnePlus 11 5G : 50MP का कैमरा, 5,000mAh के साथ कई धमाकेदार फीचर्स के साथ आएगा वन प्लस का स्मार्टफोन