वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी
Nishikant Dubey hits back at Raj Thackeray: भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें हिंदी सिखा दी है। दरअसल, ठाकरे ने दुबे पर पलटवार करते हुए एक कार्यक्रम में हिंदी में कहा, आप मुंबई आइए। मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे।
इससे पहले महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर दुबे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, तुमको पटक पटक के मारेंगे। ठाकरे के ताजा बयान के बाद दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?
MNS प्रमुख राज ठाकरे ने BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कहा
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 19, 2025
"तू हमें मारेगा दुबे? तू मुंबई आ जा, मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे"#RajThackeray #Marathi #NishikantDubey #MNS #Trending #MaharashtraPolitics #UddhavThackeray #BreakingNews #viralvideo pic.twitter.com/GIYfu786kM
राज ने मिलाया उद्धव से हाथ : मराठी मानुष के मुद्दे पर दबाव बनाने के लिए जाने जाने वाले ठाकरे ने स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा शुरू करने के भाजपा नीत सरकार के फैसले के विरोध में अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ फिर से हाथ मिला लिया है। हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया था।
मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी ? https://t.co/5YpM1SrzDt
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 18, 2025
और क्या कहा राज ठाकरे ने : राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर राज्य में कक्षा एक से पांच तक हिंदी भाषा अनिवार्य की गई तो हम स्कूल बंद कराने से नहीं हिचकिचाएंगे। इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने एक स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट की थी, क्योंकि उसने कथित तौर पर मराठी में बात करने से इंकार कर दिया था।
उन्होंने कहा कि हिंदी केवल 200 साल पुरानी है, जबकि मराठी का इतिहास 2500-3000 साल पुराना है। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्रवासियों को राज्य में हर जगह मराठी में बोलने पर जोर देना चाहिए और दूसरों को भी यह भाषा बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
