मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp JP Nadda new team before loksabha election
Written By
Last Updated : शनिवार, 29 जुलाई 2023 (11:51 IST)

2024 के चुनाव से पहले नड्डा की नई टीम, भाजपा का वसुंधरा - रमनसिंह पर बड़ा दांव

jp nadda
BJP news : 2024 के चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। सूची में 13 राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्‍ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। सूची में रमनसिंह और वसुंधरा राजे का नाम भी शामिल है।
 
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यहां के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमनसिंह और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 
raman singh and vasundhara raje
मध्यप्रदेश से वरिष्ठ भाजपा नेता सौदान सिंह को राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्‍ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राजस्थान के सुनील बंसल भी राष्‍ट्रीय महामंत्री होंगे। अरुण सिंह, तरुण चुग, संजय बंदी और राधामोहन अग्रवाल को भी राष्‍ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
बीएल संतोष राष्‍ट्रीय महामंत्री संगठन बने रहेंगे तो लखनऊ के शिव प्रकाश राष्‍ट्रीय सह संगठन महामंत्री होंगे। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल सहकोषाध्यक्ष होंगे। अनिल एंटोनी, अरविंद मेनन और पंकजा मुंडे समेत 13 लोगों को राष्‍ट्रीय सचिव बनाया गया है।

पसमांदा मुसलमान पर दांव : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (MLC) हैं। उन्हें नई टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है।

इन दिग्गजों को झटका : बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया की भी महासचिव पद से छुट्टी हो गई।