1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp issues whip to loksabha mps to remain present in house till feb 13

Budget Session : BJP ने सभी लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, यह है कारण

Lok Sabha
नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर 13 फरवरी तक सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। यह व्हिप गुरुवार से प्रभावी है और इसमें भाजपा सांसदों को सोमवार तक तीन कार्य दिवसों के लिए सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
 
बजट सत्र के पहले चरण का आधिकारिक तौर पर 13 फरवरी अंतिम दिन है। हालांकि कुछ दलों ने शुक्रवार को इसे समाप्त करने की मांग की है।
 
भाजपा सूत्रों ने बताया कि व्हिप इसलिए जारी किया गया है क्योंकि लोकसभा में बजट पर आम चर्चा चल रही है।
 
सदस्यों की आवश्यक मौजूदगी नहीं होने के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित‌ कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व इससे नाखुश है।
 
हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि 10 फरवरी अभी भी सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन हो सकता है।
 
विपक्षी सदस्य, विशेष रूप से राज्यसभा में, अडानी-हिंडनबर्ग विवाद मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। वे इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग कर रहे हैं।
 
उच्च सदन में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे तब कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी सदस्यों ने अडाणी मुद्दे पर जोरदार नारेबाजी की।  भाषा Edited By : Sudhir Sharma 
अगला लेख
Turkiye में 6 साल की बच्ची के लिए NDRF की टीम बनी देवदूत, OperationDost के तहत भारतीय सेना का अस्पताल शुरू (वीडियो)