1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP concern for muslims would put Jinnah to shame: Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे बोले, मुसलमानों पर भाजपा की चिंता जिन्ना को भी शर्मिंदा कर देगी

uddhav thackeray
Uddhav Thackeray on Jinnah : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा और उसके सहयोगियों द्वारा दिखाई गई चिंता पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना तक को शर्मिंदा कर देगी। ALSO READ: Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी की तरह बिल फाड़ता हूं
 
उद्धव ठाकरे ने लोकसभा में विधेयक पारित होने के कुछ घंटों बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी विधेयक पर भाजपा के कपटपूर्ण रुख और जमीन छीनकर अपने उद्योगपति मित्रों को देने की उसकी चाल का विरोध करती है।
 
भाजपा के पूर्व सहयोगी ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने केंद्र में तीसरी बार जीत हासिल की है और चीजें सहीं हैं, फिर भी वह हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि अगर वह मुसलमानों को नापसंद करती है तो अपने झंडे से हरा रंग हटा ले।
 
ठाकरे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश को अमेरिकी शुल्क के आसन्न खतरे और इसे कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताना चाहिए था।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गडकरी बोले, देश में यूरोपीय मानक की बसें चलेंगी, हथौड़ेछाप बसें नहीं