सम्बंधित जानकारी
- अमित शाह की संगठन को दो टूक, 65 से कम सीटें जीतीं तो जीत नहीं
- भाजपा की छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों में सत्ता में वापसी तय : शाह
- मोदी और शाह 25 सितंबर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे
- मध्यप्रदेश में भाजपा के गले की फांस बना SC-ST एक्ट
- तोगड़िया का बड़ा हमला, भाजपा ने बनाया 500 करोड़ का दफ्तर, अयोध्या में रामलला टाट में विराजमान
भाजपा ने कुमारस्वामी के खिलाफ राज्यपाल से की शिकायत
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के जनता को विद्रोह के लिए उकसाने वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ राज्यपाल वजुभाई वाला को शिकायत पत्र दिया और कुमारस्वामी के खिलाफ संविधान के अनुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री आर. अशोक, लोकसभा सदस्य शोभा करांदलजे, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार और अन्य भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वाजुभाई वाला से कहा कि गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सदन में विपक्ष के नेता बीएस येद्दियुरप्पा के घर पर हमला करने की कोशिश की।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वह कानून व्यवस्था का संज्ञान लें। भाजपा नेताओं ने अपने आरोपों के समर्थन में राज्यपाल को एक सीडी भी सौंपी। श्रीगौड़ा ने कुमारस्वामी पर आरोप लगाते हुए कहा, यह पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री ने जनता से किसी पार्टी के खिलाफ विद्रोह करने का आह्वान किया हो। इस तरह के बयान लोकतंत्र के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हैं।
कुमारस्वामी को उनके पद पर बने नहीं रहने देना चाहिए। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में कुमारस्वामी के जनता को भड़काने वाले बयान के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से राज्य की जनता और येद्दियुरप्पा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने की मांग की।
श्रीमती करंदलजे ने दावा कि इस मुद्दे पर राज्य के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रदर्शन किए गए और जनता कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के कामकाज से हताश और निराश है। (वार्ता)
