• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP accused AAP government of avoiding discussion
Written By
Last Updated : बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (15:30 IST)

BJP ने लगाया 'आप' सरकार पर चर्चा से बचने का आरोप

BJP ने लगाया 'आप' सरकार पर चर्चा से बचने का आरोप - BJP accused AAP government of avoiding discussion
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के इस सप्ताह के अंत में शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बुधवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार शहर के लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramveer Singh Bidhuri) ने संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया।
 
इन आरोपों पर सत्तारूढ़ पार्टी ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 8 और आप के 62 विधायक हैं। विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने पिछले 4 वर्षों में दिल्ली से संबंधित मुद्दों पर भाजपा विधायकों के नोटिस को मंजूर नहीं किया।
 
उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के विधायकों ने खराब परिवहन व्यवस्था, किसानों को मुआवजा, यमुना में प्रदूषण, वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड जारी न करने जैसे मुद्दों पर बहस के लिए नोटिस दिया है। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। बिधूड़ी ने यह भी आरोप लगाया कि आप ने प्रधानमंत्री, उपराज्यपाल और नौकरशाहों को अपशब्द कहने के लिए मुद्दे उठाने के अलावा विधानसभा में कभी किसी बहस की अनुमति नहीं दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
कैसे हुई संसद की सुरक्षा में चूक, लोकसभा स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक