1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Biplav Kumar Dev Mahabharata Internet in Mahabharata

महाभारत काल में इंटरनेट, मिली भीम की पैन ड्राइव...

Biplav Kumar Dev
त्रिपुरा। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने हाल में बयान दिया है कि महाभारत काल में भी इंटरनेट था। अगरतला में मंगलवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के कंप्यूटराइज़ेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश में महाभारत युग में भी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध थीं, जिनमें इंटरनेट और सैटेलाइट भी शामिल थे। उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है।  देखें कुछ मजेदार ट्वीट्‍स- 
बिप्लब देब ने कहा कि ये सब मेरे देश में पहली बार नहीं हो रहा है। यह वह देश है, जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने हस्तिनापुर में बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि कुरुक्षेत्र के मैदान में युद्ध में क्या हो रहा है।


संजय इतनी दूर रहकर आंख से कैसे देख सकते हैं, सो, इसका मतलब है कि उस समय भी तकनीक, इंटरनेट और सैटेलाइट था। उनके इस बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तथ्य की खोज करनी शुरू कर दी। युवा मुख्यमंत्री के बयान का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया  जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को लेकर अलग-अलग तरह के फोटो पोस्ट कर रहे हैं।
अगला लेख
चारधाम की यात्रा शुरू