मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. big news : 12 september
Written By
Last Updated : रविवार, 12 सितम्बर 2021 (15:36 IST)

केजरीवाल फिर आप के राष्ट्रीय संयोजक, इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...

केजरीवाल फिर आप के राष्ट्रीय संयोजक, इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर... - big news : 12 september
नई दिल्ली। भाजपा विधायक दल की बैठक में 12 सितंबर, रविवार को तय होगा गुजरात का नया मुख्‍यमंत्री, कोरोनावायरस, अफगानिस्तान में तालिबान समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...


03:35 PM, 12th Sep
अफगानिस्तान में नई तालिबान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि महिलाएं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों सहित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कक्षाएं लैंगिक आधार पर विभाजित होनी चाहिए और इस्लामी पोशाक पहनना अनिवार्य होगा।

01:37 PM, 12th Sep
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित किया गया है।

11:33 AM, 12th Sep
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के खिलाफ रद्द हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट के नतीजे को लेकर आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को पत्र लिखा है जिससे संकेत मिले हैं कि दोनों देशों के बोर्ड समझौते के करीब नहीं हैं।

11:03 AM, 12th Sep
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गई जबकि करीब 6,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गई। रविवार को 338 मरीजों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 4,42,655 पर पहुंच गई।

08:54 AM, 12th Sep
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड से संबंधित मृत्यु के मामलों में 'आधिकारिक दस्तावेज' के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

08:51 AM, 12th Sep
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। 2022 में गुजरात में चुनाव होने हैं और माना जा रहा है कि भाजपा विजय रूपाणी के ऊपर दांव नहीं लगाना चाहती है। हालांकि कोरोना के दौरान गुजरात सरकार की नाकामी को भी इस्तीफे का बड़ा कारण माना जा रहा है। रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसे लेकर भाजपा आज विधायक दल की बैठक करने जा रही है।

08:50 AM, 12th Sep
सितंबर के पहले 12 दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम मात्र 2 बार घटाए गए हैं। आखिरी बार 5 सितंबर को यह 15 पैसे सस्ता हुआ था। इस तरह सितंबर में दोनों ईंधनों की कीमतों में 30 पैसे की कमी आई है। पिछले 7 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में आकाशीय बिजली गिरने से 14 व्यक्तियों की मौत