1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bharti Airtel to launch 5G services in 8 cities

भारती एयरटेल ने IMC में की 8 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा

Bharti Airtel
नई दिल्ली। भारती एयरटेल शनिवार से देश के 8 शहरों में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने जा रही है और कंपनी की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने आईएमसी में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मार्च 2023 तक देश के ज्यादातर हिस्सों तथा मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
 
मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि आज जब आप (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे तो उसके बाद एयरटेल की 5जी सेवा दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु समेत 8 शहरों में शुरू हो जाएगी।
 
मित्तल ने कहा कि देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर भारती एयरटेल 8 शहरों में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा है और मार्च 2023 तक देश के ज्यादातर हिस्सों तथा मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
 
कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रणदीप सिंह सेखों ने बताया कि एयरटेल 5जी सेवा मौजूदा 4जी की दरों पर ही मिलेगी और कुछ समय बाद नए शुल्क की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि चेन्नई, हैदराबाद और सिलीगुड़ी में भी 5जी सेवा शुरू की जा रही है।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
अगला लेख
ब्रजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस की कमान, विधानसभा चुनावों में चौथे नंबर पर था यह दलित नेता