1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bakkal Nawab Samajwadi Party BJP

सपा से भाजपा में आए बुक्कल नवाब की इस्लाम से छुट्‍टी...

Bakkal Nawab
लखनऊ। सपा से भाजपा में शामिल हुए बुक्कल नवाब को हनुमान मंदिर जाना परेशानी का सबब बन गया है। इस पर देवबंदी उलेमा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बुक्कल इस्लाम में रहने लायक नहीं हैं। उनका कहना है कि जो भी अल्लाह के अलावा किसी और को पूजता है तो वह इस्लाम में रहने के लायक नहीं है।
 
दूसरी ओर बुक्क्ल नवाब ने कहा कि उन्हें इस फतवे से कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। सपा नेता आजम खान ने कहा कि इस आखिर दूसरा व्यक्ति कैसे तय कर सकता है कि कोई मुसलमान रहेगा या नहीं।
 
गौरतलब है कि पिछले दिनों भाजपा नेता बुक्कल नवाब हनुमानजी के मंदिर में आशीर्वाद लेने जा पहुंचे थे। उन्होंने हजरतगंज में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में जाकर पीतल का घंटा भी अर्पित किया।
अगला लेख
देश की जनता 2019 में मोदीजी को बताएगी अपने मन की बात : राहुल गांधी