1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Australian High Commissioner meets Swati Maliwal

स्वाति मालीवाल से ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त की मुलाकात, महिला सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Swati Maliwal
Swati Maliwal: भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन (Philip Green) ने शुक्रवार को यहां दिल्ली महिला आयोग (DCW) कार्यालय का दौरा किया। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने इस दौरान आयोग के कामकाज के बारे में डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ विस्तृत चर्चा की।
 
आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने दिल्ली के साथ-साथ भारत में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। इसमें कहा गया है कि मालीवाल ने ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त को डीसीडब्ल्यू के काम एवं राजधानी में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा तथा कल्याण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। इसके अनुसार डीसीडब्ल्यू और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग राजधानी में महिला सशक्तीकरण की दिशा में मिलकर काम करेंगे।
 
मालीवाल ने कहा कि उन्होंने महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिलिप ने डीसीडब्ल्यू के प्रयासों की सराहना की है और इस क्षेत्र में आयोग की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। हम राजधानी में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ भविष्य में सहयोग की आशा करते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
पीएम की अधिकारियों से अपील, G20 के आयोजन से जुड़े अनुभवों का करें दस्तावेजीकरण