शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. auction of Neerav Modi Paintings
Written By
Last Updated : बुधवार, 27 मार्च 2019 (09:32 IST)

55 करोड़ में नीलाम हुई नीरव मोदी की पेंटिंग्‍स

55 करोड़ में नीलाम हुई नीरव मोदी की पेंटिंग्‍स - auction of Neerav Modi Paintings
मुंबई। आयकर विभाग ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिंग्‍स की मंगलवार को हुई नीलामी से 59.37 करोड़ रुपए हासिल किए।
 
विभाग ने उसकी कुल 68 पेंटिंग्‍स को नीलामी लगवाई। मोदी पर विभाग का 97 करोड़ रुपए बकाया है। विभाग ने नीलामी के लिए निजी नीलामी कंपनी की मदद ली। इस काम के लिए कंपनी को कमीशन देने के बाद विभाग के खाते में 54.84 करोड़ रुपए आएंगे। 
 
इन पेंटिंग्‍स में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा, वीएस गायतोंडे, एफएन सूजा, जगन चौधरी और अकबर पद्मसी की कलाकृतियां शामिल हैं। मोदी इस समय लंदन की जेल में है। 
ये भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2019 : सरकारी कर्मचारियों पर टिकी दिग्विजय सिंह की तकदीर