सम्बंधित जानकारी
- election result 2026 : भवानीपुर में हंगामा, रुकी काउंटिंग, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी पहुंचे
- LIVE: तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी चुनाव परिणाम 2026 : पार्टीवार दलीय स्थिति
- Assam Election Results 2026 : असम विधानसभा चुनाव परिणाम : पार्टीवार दलीय स्थिति
- Assam Election Results 2026 : असम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026
- West Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम
बंगाल जीत पर बंगाली धोती पहनकर BJP हेडक्वार्टर पहुंचे PM मोदी, बोले- वर्षों की साधना सिद्ध, इसकी खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का एक और महत्वपूर्ण स्तंभ भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन नारी शक्ति की इस रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया है। इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को पास नहीं होने दिया और इसलिए मैंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसा दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। आज कांग्रेस, TMC और DMK को बहनों और बेटियों ने सजा दी है...मुझे विश्वास है कि केरलम की बहनें भी अगले चुनावों में कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएगी।"
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल के ये चुनाव एक और वजह से बहुत खास रहे हैं। आप याद कीजिए, बंगाल चुनाव के समय कैसी खबरें आती थीं। हिंसा, डर और निर्दोष लोगों की मौतें। लेकिन इस बार पूरे देश ने एक नई खबर सुनी। पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पहली बार ऐसा हुआ कि चुनावी हिंसा में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई। लोकतंत्र के इस महापर्व में बंदूक की आवाज नहीं जनता जनार्धन की आवाज गूंजी। पहली बार डर नहीं, लोकतंत्र जीता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है जहां विकास, अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। मैं आज हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं, बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए, भाजपा दिन-रात एक कर देगी। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना को हरि झंडी दिखाई जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने जिस सशक्त और समृद्ध समृद्ध बंगाल का सपना देखा था वो सपना कई दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था। आज 4 मई 2026 को बंगाल की जनता ने हम भाजपा कार्यकर्ता को वो अवसर दिया है। बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है। आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है। विकास के भरोसे से युक्त हुआ है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारे हैं। हमारा मंत्र है, 'नागरिक देवो भव:'। हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है जहां भाजपा वहां गुड गवर्नेंस, जहां भाजपा वहां विकास। आप बीते 2 साल के ट्रेंड को देखिए। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी, महाराष्ट्र में भाजपा की जोरदार विजय हुई, दिल्ली में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई, बिहार में हमें पहले से भी बड़ी जीत मिली।
माँ कामाख्या का भी हम पर आशीर्वाद रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा जी के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर आशीर्वाद रहा है, माँ कामाख्या का भी हम पर आशीर्वाद रहा है। असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा-NDA पर भरोसा किया है। हैट्रिक हुई है।
पीएम मोदी बोले- गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज माँ गंगा के ईर्द-गिर्द बसे इन राज्यों में भाजपा, NDA सरकार है।
क्या बोले पीएम मोदी
- आज विभिन्न उपचुनावों के परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में जो उपचुनाव हुए हैं, उसमें हमारे उम्मीदवारों को जनता-जनार्धन ने आशीर्वाद दिया और इन राज्यों में भी जीत गए हैं। NDA की नेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, सुनेत्रा पवार जी ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। मैं इन सभी राज्यों की जनता का उनके समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।- 8 राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी शुभेंदु अधिकारी पर करीब 16 हजार की बढ़त बनाई।
- नंदीग्राम सीट पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
- टीएमसी छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर रेजीनगर सीट पर 32 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां टीएमसी उम्मीदवार तीसरे स्थान पर है। कबीर दूसरी सीट नावदा से 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
- आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल 34 हजार 500 से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। टीएमसी उम्मीदवार तापस बनर्जी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। पहले स्थान पर टीवीके नेता वीएस बाबू हैं।
- 7 राउंड की मतगणना के बाद टीवीके नेता विजय थलपति 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
- मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि 8 राउंड की गणना के बाद महज 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला टीवीके नेता सेल्वम से है।
- असम की जालकुबाड़ी सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता 9 राउंड की वोटिंग के बाद 41 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
- असम कांग्रेस के स्टार लीडर और सांसद गौरव गोगोई जोरहाट सीट पर 23 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए।
- असम गण परिषद के अतुल बोरा बोकाखात सीट पर 32 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
- पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी 4 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
-तमिलनाडु में विजय थलपति की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी। रुझानों में 93 सीटों पर आगे चल रही है टीवीके।
-बंगाल की भवानीपुर सीट पर कड़ी टक्कर। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है। ममता इस सीट पर कुछ समय के लिए पीछे हो गई थीं।
