1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ashutosh Aam Aadmi Party senior leader

आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा

Ashutosh
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आशुतोष ने बुधवार को ट्वीटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है।
 
आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष ने ट्वीट किया कि हर एक सफर समाप्त होता है। आप के साथ मेरा साथ अच्छा/क्रांतिकारी रहा और अब यह भी समाप्त हुआ।
 
उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। 
अगला लेख
मप्र के मंत्री सुरेन्द्र पटवा को बैंक ने दिया नोटिस, विलफुल डिफाल्टर लिस्ट में डाला