• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Manish Sisodia Deputy Chief Minister of Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 18 जून 2018 (15:22 IST)

मनीष सिसोदिया की हालत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया

मनीष सिसोदिया की हालत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया - Manish Sisodia Deputy Chief Minister of Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की अनशन के छठे दिन हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल ले जाया गया।
 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। आम आदमी पार्टी के नेता गत 6 दिनों से अनशन कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी धरना दे रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को हॉस्पिटल में पहुंचाया गया था। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर मनीष को अस्पताल भेजे जाने की जानकारी दी है। उनके ही ट्‍वीट में उल्लेख है कि मनीष का कीटोन लेवल 7.4 पर पहुंच गया है, जो कि रविवार को 6.4 था। जबकि इसका लेवल 0.2+ होना चाहिए।
ये भी पढ़ें
पत्नी के चेहरे पर दाढ़ी, आवाज मर्दों जैसी, तलाक चाहिए लेकिन...