सम्बंधित जानकारी
- भाजपा सांसद वरुण गांधी का अग्निपथ योजना पर सवाल, देश सेवा के लिए 4 साल ही क्यों?
- टेरर फंडिंग मामला : 3 राज्यों में NIA की बड़ी छापेमारी, कई अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार
- National Herald case : राहुल गांधी से ED ने तीसरे दिन की 8 घंटे से ज्यादा की पूछताछ, शुक्रवार को फिर बुलाया
- Prithvi-II : कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफलतापूर्वक परीक्षण
- 38 साल बाद सिख दंगों में SIT ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गहलोत बोले, आज दूसरों के घर तो कल आपके यहां भी चलेगा बुलडोजर
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलडोजर की कार्रवाई सवाल उठाते हुए कहा कि आज दूसरों के घर बुलडोजर चला है कल यह आपके यहां भी होगा।
गहलोत ने कहा कि यह इंतज़ार मत करो कि दूसरे के ऊपर बुलडोजर चल गया तो आप खुश हो रहे हो, वह बुलडोजर कभी आपके घर पर भी आ सकता है। अगर बुलडोजर चलना सही है तो उसका स्वागत करो। अगर अन्याय है तो आज उसके यहां हुआ है तो कल आपके यहां होगा।
उन्होंने कहा कि कानून का राज कैसे रहेगा? अगर नहीं रहेगा तो हर व्यक्ति को कभी न कभी तकलीफ आएगी। कानून और संविधान से देश चलता है। कानून और संविधान का राज कमजोर होगा तो भुगतना कभी न कभी सबको पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोट आज उत्तर प्रदेश में हिंसा के आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर से ढहाए जाने के सरकार के फैसले के खिलाफ सुनवाई करेगा।
