गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal will vacate the Chief Minister's residence on Friday
Last Updated : गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (11:50 IST)

केजरीवाल शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास करेंगे खाली, गत माह दिया था सीएम पद से इस्तीफा

केजरीवाल शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास करेंगे खाली, गत माह दिया था सीएम पद से इस्तीफा - Arvind Kejriwal will vacate the Chief Minister's residence on Friday
Arvind Kejriwal will move to a new house: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास (CM residence) खाली कर देंगे और लुटियंस दिल्ली में सांसदों के लिए बने एक बंगले में चले जाएंगे। पार्टी ने नई दिल्ली में एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।ALSO READ: केजरीवाल एक दो दिन में खाली करेंगे सरकारी बंगला, नई दिल्ली में कहां रहेंगे?
 
पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल अपने परिवार के साथ पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास पर रहेंगे, जो मंडी हाउस के पास फिरोजशाह रोड पर स्थित है। यह आवास रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के समीप है।ALSO READ: राम रहीम को पैरोल और केजरीवाल की रिहाई को लेकर क्या बोले रॉबर्ट वाद्रा
 
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से ईमानदारी का प्रमाण पत्र लेने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जब वे लोगों का विश्वास जीत लेंगे तभी इस पद पर वापस आ जाएंगे। अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भोपाल में प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने खदेड़ा, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप