1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal questioned by CBI in excise policy case inside Tihar Jail

अरविंद केजरीवाल से CBI ने तिहाड़ जेल में की पूछताछ, ट्रायल कोर्ट में करेगी पेश, AAP का आरोप- गिरफ्तारी की रची जा रही है साजिश

Chief Minister Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal CBI Tihar Jail Delhi Excise Policy Case : दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले उन पर एक नई परेशानी आ गई। मीडिया खबरों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल से CBI की टीम ने सोमवार को तिहाड़ जेल में पूछताछ की, उनका बयान दर्ज किया और अब बुधवार को ट्रायल कोर्ट में उनकी पेशी होगी। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश चल रही है। पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आरोप है कि CBI की टीम साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी जिससे कि उन्हें जमानत न मिल सके।

sanjay singh

क्या बोले संजय सिंह : आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘फर्जी मामले’’ में फंसाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची है। इस आरोप पर सीबीआई या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
 
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में सिंह ने आश्चर्य जताया कि जब ऐसी चीजें हो रही हैं तो न्याय कैसे मिलेगा। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सीबीआई अधिकारियों के साथ मिलकर ऐसे समय में साजिश रची है जब केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने की संभावना है। उसने सीबीआई द्वारा केजरीवाल को फर्जी मामले में फंसाने और गिरफ्तार करवाने की योजना बनाई है।
 
उन्होंने कहा कि पूरा देश भाजपा के जुलमों को देख रहा है। ऐसी परिस्थितियों में न्याय कैसे मिलेगा? लोग इसके खिलाफ खड़े होंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
5G Spectrum Auction नीलामी के पहले दिन करीब 11,000 करोड़ रुपए की बोलियां लगीं