शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal inaugurates Ashram flyover extension
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 मार्च 2023 (13:21 IST)

आश्रम फ्लाईओवर का CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन, बोले- हमारे कार्यकाल में बने 27

आश्रम फ्लाईओवर का CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन, बोले- हमारे कार्यकाल में बने 27 - Arvind Kejriwal inaugurates Ashram flyover extension
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि इसके खुलने से लोगों की परेशानियां खत्म हुई। आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के खुलने से नोएडा से आने वाले लोग एम्स जल्दी पहुंच सकेंगे।

केजरीवाल ने कहा ने कहा कि हमारे कार्यकाल में 27 फ्लाईओवर बने, लेकिन पिछले 65 वर्षों में केवल 84 फ्लाईओवर का निर्माण हुआ था। आश्रम फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद दिल्ली से नोएडा आने-जाने वालों के लिए सफर और आसान हो जाएगा। लोग जाम में नहीं फंसेंगे। इससे पूर्व डीएनडी से आश्रम चौराहे तक लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि यहां पैदल चलने वालों के लिए एक सबवे भी बनाया जा रहा है।
 
भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे : आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए करीब 1 महीने का समय लगेगा। अधिकारियों के मुताबिक इसे हटाने के बाद ही भारी वाहनों को इस फ्लाईओवर से आने-जाने की अनुमति दी जा सकेगी। तब तक भारी वाहन फ्लाईओवर के नीचे से ही गुजरेंगे।
 
खबरों के मुताबिक किलोकारी से सड़क पार करने के लिए अब वाहनों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, लेकिन जल्द ही किलोकारी से रिंग रोड तक 150 मीटर की दूरी पर वाहन चालक यू-टर्न लेकर महारानी बाग या दक्षिणी दिल्ली जा सकेंगे।
 
कुल लागत 128 करोड़ रुपए : प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जून 2020 में फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रुपए है जबकि रैंप सहित फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1,425 मीटर है।
ये भी पढ़ें
24 घंटे के अंदर रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, दिया बड़ा बयान