1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. arvind kejriwal delhi assembly PM modi

Delhi : दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल- BJP ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा, PM मोदी की पढ़ाई पर फिर उठाया सवाल

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा (BJP) नीत केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अडानी तो केवल फ्रंड है, सारा पैसा मोदीजी का लगा है। 
 
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है। कांग्रेस ने 75 साल में जितना लूटा है, उससे ज्यादा उन्होंने (भाजपा ने) सात साल में लूटा है। देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हम स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठाया।
 
विधानसभा में मंगलवार को केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पीएम कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं। यह चिंताजनक है।
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए नफरती भाषण का त्याग मूलभूत आवश्यकता