शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal case, central government summons US diplomat
Written By
Last Updated : बुधवार, 27 मार्च 2024 (14:51 IST)

केजरीवाल मामला, केन्द्र सरकार ने US राजनयिक को किया तलब

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने ग्लोरिया बर्बेना के समक्ष दर्ज कराया विरोध

केजरीवाल मामला, केन्द्र सरकार ने US राजनयिक को किया तलब - Arvind Kejriwal case, central government summons US diplomat
American comment on arrest of Arvind Kejriwal: भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी की टिप्पणी को लेकर बुधवार को अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
 
आधा घंटे से ज्यादा चली बैठक : भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अमेरिकी मिशन की कार्यवाहक उपप्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में तलब किया था। बैठक 30 मिनट से ज्यादा चली।
क्या कहा था अमेरिकी विदेश विभाग ने : अमेरिकी विदेश विभाग एक अधिकारी ने कहा था कि वॉशिंगटन मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया के लिए प्रोत्साहित करता है।
 
21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं।
यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से संबंधित है। इस नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
भोपाल में फाइव स्टार होटल जहांनुमा के मालिक ने किया सुसाइड, डिप्रेशन से जूझ रहे थे