Sun, 26 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal, Assembly election 2017

हम जनादेश को स्वीकार करते हैं : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पार्टी लोगों के फैसले को स्वीकार करती है और अपना संघर्ष जारी रखेगी।
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। सभी स्वयंसेवियों ने कड़ी मेहनत की। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि पार्टी ने पंजाब और गोवा में अपना सारा संसाधन झोंक दिया था। केजरीवाल ने पिछले कुछ महीनों में पंजाब में खुद ही 95 से अधिक रैलियों को संबोधित किया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
खराब प्रदर्शन के लिए प्रियंका गांधी जिम्मेदार : स्मृति ईरानी