सम्बंधित जानकारी
- चुनाव से ठीक पहले CAA लागू करके बंगाल और असम में बीजेपी को क्या लाभ होगा?
- उद्धव ठाकरे के प्रस्ताव पर नितिन गडकरी की दो टूक, BJP की छोड़ें, MVA की चिंता करें
- भारतीय मुसलमान CAA से डरें नहीं, उनकी नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा, गृह मंत्रालय का बड़ा बयान
- Haryana Politics : BJP से क्यों नाराज हुए अनिल विज? मंत्रियों की सूची में था नाम
- Hariyana Politics Live : नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, खट्टर की मौजूदगी में ली शपथ
CAA पर भड़के केजरीवाल, भाजपा ने भी किया पलटवार
Arvind Kejriwal on CAA : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लागू करना भाजपा की वोट बैंक की गंदी राजनीति है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि इस कानून को निरस्त किया जाए। भाजपा ने भी इस मामले में केजरीवाल पर पलटवार करने में देर नहीं की।
केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कानून के जरिए केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में गरीब अल्पसंख्यकों के भारत आने के द्वार खोल दिए हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में 3.5 करोड़ अल्पसंख्यक हैं। भाजपा हमारे लोगों का पैसा पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए गरीब प्रवासियों को यहां नौकरी और घर देकर बसाने में खर्च करना चाहती है।
BJP भारत के करोड़ों बच्चों से नौकरियां छीन कर, भारतीयों के घर तोड़ कर,
— AAP (@AamAadmiParty) March 13, 2024
Bangladesh-Pakistan-Afghanistan के करोड़ों लोगों को नौकरियां और घर बना कर देगी।
BJP देश के साथ ऐसा खिलवाड़ सिर्फ़ और सिर्फ़ Vote Bank के लिए कर रही है। pic.twitter.com/S3BkNJ2oKQ
उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा को फायदा होगा क्योंकि पड़ोसी देशों से भारत में बसने वाले गरीब अल्पसंख्यक उसके वोट बैंक बन जाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करना भाजपा की 'वोट बैंक की गंदी राजनीति' है। उन्होंने कहा कि देश सीएए को निरस्त करने की मांग करता है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कानून रद्द नहीं किया गया तो वे भाजपा के खिलाफ वोट करें।
इस पर भाजपा नेता रविशंकर ने कहा कि सीएए से देश के नागरिकों का संबंध नहीं है। कुछ लोग इस पर भ्रम फैला रहे हैं। किसी की नौकरी नहीं जा रही है। किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। वोट बैंक के लिए केजरीवाल कहां तक जाएंगे।
Senior BJP Leader Shri @rsprasad addresses a press conference in New Delhi. https://t.co/m2cz20gOQ7
— BJP (@BJP4India) March 13, 2024
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए उन गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है जिनके पास दस्तावेज नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta
