1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Araria, RJD Terrorist Giriraj Singh

गिरिराज सिंह का विवादित बयान, अररिया बनेगा आतंकियों का गढ़

Araria
पटना। बिहार में तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में अररिया और जहानाबाद सीट राजद प्रत्याशी विजयी हुए हैं। भभुआ सीट पर भाजपा को जीत मिली है। अररिया सीट पर राजद प्रत्याशी की जीत पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराजसिंह ने कहा कि यह क्षेत्र आतंकवादियों का गढ़ बन सकता है। उन्होंने कहा कि राजद की जीत देश के लिए खतरा है।
भाजपा के कद्दावर नेता सिंह ने कहा कि अररिया बिहार का सीमावर्ती इलाका है। यह नेपाल और बंगाल से जुड़ा है। अररिया संसदीय सीट से सरफराज आलम को जीताकर वहां की जनता ने कट्टरपंथी विचारधारा को जन्म दिया है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि अररिया में सरफराज की जीत बिहार के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि देश के लिए भी खतरा है। वह आतंकवादियों का गढ़ बनेगा। (एजेंसियां)