1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Appointed chiefs of CISF and BSF

आरएस भट्टी बने CISF के महानिदेशक, दलजीत चौधरी होंगे BSF के चीफ

Appointed chiefs of CISF and BSF
Appointed chiefs of CISF and BSF : भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) जबकि दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
 
एक आधिकारिक आदेश में बुधवार को यह जानकारी दी गई। भट्टी बिहार कैडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक भट्टी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 सितंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक के कार्यकाल के लिए सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
 
कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुख चौधरी को 30 नवंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक के कार्यकाल के लिए बीएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। चौधरी उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अनचाही कॉल-मैसेज पर लगाम लगाने की तैयारी में TRAI, क्या महंगे होंगे वॉयस-SMS प्लान