बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD: अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 मई 2021 (16:58 IST)

IMD: अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून

Southwest Monsoon
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है। इससे संकेत हैं कि मानसून जल्द ही मुख्य भू-भाग में भी पहुंच जाएगा।
आईएमडी ने बताया कि 21 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, निकोबार द्वीप समूह, समूचा दक्षिण अंडमान सागर और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ भाग में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया है।

 
पिछले सप्ताह आईएमडी ने कहा था कि सामान्य तारीख से 1 दिन पहले 31 मई को केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इस मौसमी परिघटना से 4 महीने के बारिश के मौसम की शुरुआत होती है। आईएमडी ने इस साल मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कमलनाथ का दावा, मध्य प्रदेश में Corona से मार्च-अप्रैल में हुई 1,02,002 मौतें, सरकार ने इसे झूठ बताया