अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी आज, मुंबई पहुंचे दिग्गज
Anant-Radhika Wedding : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।
इस शाही शादी ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, बोरिस जॉनसन, सैमसंग के सीईओ हान जोंग, WWE सुपरस्टार जॉन सीना, फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम समेत देश-विदेश से कई दिग्गज हस्तियां समारोह में शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन अपनी बहन ख्लो कार्दशियन के साथ मुंबई पहुंच गई हैं। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोन्स के साथ मुंबई पहुंचीं।#WATCH | Former British PM Tony Blair arrives in Mumbai for the wedding of Anant Ambani-Radhika Merchant. pic.twitter.com/bFdFRMGXL6
— ANI (@ANI) July 12, 2024
मेहमानों को मुंबई लाने के लिए 3 फाल्कन जेट समेत 100 प्राइवेट जेट लगाए गए हैं। मेहमानों के लिए आईटीसी, ताज समेत सभी बड़े होटल बुक कर लिए गए हैं। मुंबई पुलिस ने बीकेसी के लिए ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की है।
शादी की थीम बनारस के यशोगान पर रखी गई है। बनारस की परंपरा, धार्मिकता, संस्कृति, कला शिल्प और व्यंजनों के लिए इसे सेलिब्रेट किया जाएगा। बारात के बाद रात 8 बजे वरमाला की रस्म होगी। लग्न, फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे बाद होगी।Ambani family and guests participate in the sacred Shiv Shakti Puja at their residence to seek divine blessings for the union of Anant and Radhika#ARWeddingCelebrations pic.twitter.com/R7rkHlQKKy
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) July 11, 2024
Edited by : Nrapendra Gupta

