• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anand Mahindra shocked Canada, closed one of his companies
Written By
Last Updated : गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (18:52 IST)

आनंद महिंद्रा का कनाडा को झटका, बंद कर दी अपनी एक कंपनी

आनंद महिंद्रा का कनाडा को झटका, बंद कर दी अपनी एक कंपनी - Anand Mahindra shocked Canada, closed one of his companies
Anand Mahindra and Canada : भारत और कनाडा के बीच विवाद शुरू हो गया है। जी20 समिट से शुरू हुआ ये विवाद अब यहां तक पहुंच गया है कि भारत ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों के सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी है। इस विवाद में भारत के बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा कनाडा को झटका दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को कनाडा को तगड़ा झटका देते हुए वहां से अपनी कंपनी के ऑपरेशन को बंद कर दिया है।

जानकारी देते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसकी कनाडा बेस्ड कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन के ऑपरेशन को बंद कर दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास कंपनी की 11.18 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसने स्वैच्छिक रूप से ऑपरेशनल बंद करने के लिए आवेदन किया। इस फैसले के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

क्‍या कहा महिंद्रा एंड महिंद्रा ने : महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि रेसन को कॉर्पोरेशन कनाडा से 20 सितंबर 2023 को कामकाज बंद करने की मंजूरी के लिए आवश्यक दस्तावेज मिल गए, जिसकी सूचना कंपनी को दी गई। कंपनी ने बताया कि इसके बाद रेसन ने अपना संचालन बंद कर दिया। वह 20 सितंबर 2023 से कंपनी की सहयोगी नहीं है।

शेयरों में आई गिरावट : ऑपरेशन बंद करने की घोषणा के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।  बाजार बंद होने से 10 मिनट पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3 फीसदी की गिरावट के साथ 1584 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। वैसे कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर साढ़े तीन फीसदी की गिरावट के साथ 1575.75 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी गया। जबकि एक​ दिन पहले कंपनी का शेयर 1634.05 रुपये पर बंद हुआ था। दूसरी ओर कंपनी के शेयर में गिरावट आने से कंपनी की वैल्यूएशन में 7200 करोड़ रुपए से ज्यादा का गिरावट की खबर है।
Edited By navin rangiyal
ये भी पढ़ें
899 रुपए की pTron की धमाकेदार 'रिफ्लेक्ट कॉल्ज' स्मार्टवॉच, जानिए फीचर्स