1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amitabh Bachchan, Railway, Rail traveler, Security Campaign

रेलयात्रियों से बोले अमिताभ- मत पार करो पटरी, करो फुट ओवरब्रिज का इस्‍तेमाल

Amitabh Bachchan
मुंबई। मध्य रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करने के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस अभियान में शामिल किया है।


मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डीके शर्मा ने बताया, उन्होंने एक लघु फिल्म के लिए कुछ दृश्यों की शूटिंग की है, जिसमें यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने, रेल पटरी पार नहीं करने और फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

शर्मा ने बताया कि इस लघु फिल्म में अभिनेता ने यात्रियों से पटरी पार नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, निर्देशक शिशिर मिश्रा और निशिकांत कामत अभिनीत कुछ लघु फिल्मों को पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। (भाषा)
अगला लेख
दिल्ली में रबर फैक्ट्री में भीषण आग, एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर आग बुझाने में जुटे