पुंछ में अमित शाह ने भरी हुंकार, भारत को नुकसान पहुंचाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में शुरू हुआ जम्मू-कश्मीर का विकास उकसावेभरी हालिया कार्रवाइयों के बावजूद न तो रुकेगा और न ही धीमा पड़ेगा
Amit Shah warned Pakistan: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को कड़ा और निर्णायक जवाब दिए जाने की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में 2014 में शुरू हुआ जम्मू-कश्मीर का विकास उकसावेभरी हालिया कार्रवाइयों के बावजूद न तो रुकेगा और न ही धीमा पड़ेगा।
ALSO READ: आज बालासाहब होते तो PM मोदी को गले लगा लेते, जानिए अमित शाह ने किस पर किया कटाक्ष
गृहमंत्री ने हालिया भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी के बलिदान की बात स्वीकार करते हुए सशस्त्र बलों और असैन्य प्रशासन की बहादुरी एवं तत्परता की सराहना की। उन्होंने गोलाबारी के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया की भी प्रशंसा की।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें