1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah spoke in ABVP conference

ABVP के सम्मेलन में बोले अमित शाह- पिछले 10 वर्षों में देश में हुए बड़े बदलाव

Amit Shah
Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री (Union Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को कहा कि देश के युवाओं (youths) का सुनहरा भविष्य इंतजार कर रहा है और पिछले 10 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं। पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ले ली है।
 
यहां बुराड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ करियर को आकार देने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी है। शाह ने कहा कि सुनहरा भविष्य देश के युवाओं का इंतजार कर रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ले ली है। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और इसके विकास को गति देते हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारत का समय आ गया है और पूरी दुनिया विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उसकी ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और विकास विरोधाभासी नहीं हैं। गृहमंत्री ने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सकता है। एबीवीपी की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि इसने न केवल शिक्षा प्रणाली की खामियों के खिलाफ संघर्ष किया है बल्कि छात्रों के चरित्र निर्माण में भी मदद की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
बड़ी खबर, महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द