1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah proposes multipurpose card, says next census in 2021 will be done digitally

Multipurpose ID Card का प्रस्ताव, एक ही कार्ड में होगा Aadhar, Voter ID और पासपोर्ट : अमित शाह

Amit Shah
नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक मल्टीपरपज आईडी कार्ड (Multipurpose ID Card) की बात कही है। शाह ने कहा कि इसी Multipurpose ID Card में पासपोर्ट, आधार (Aadhar Card) और वोटर आईडी (Voter ID) सभी एकसाथ होने चाहिए। शाह ने कहा कि ऐसे मल्टीपरपज कार्ड का प्रस्ताव दिया गया है।
 
गृह मंत्री ने कहा कि ‘आधार, पासपोर्ट, बैंक खाते, ड्राइविंग लाइसेंस, और वोटर कार्ड जैसी सभी सुविधाओं के लिए एक ही कार्ड हो सकता है। इसकी संभावनाएं हैं।
 
डिजीटल होगी 2021 की जनगणना : अमित शाह ने बताया कि 2021 की जनगणना घर-घर जाकर नहीं बल्कि, मोबाइल ऐप के जरिए होगी।

शाह ने कहा कि एक ऐसा सिस्‍टम भी होना चाहिए, जिससे अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो ऑटोमेटिक उसकी जानकारी जनगणना डेटा में अपडेट हो जाए। यह देश के इतिहास में पहली बार होगा, जब जनगणना का काम ऐप के जरिए होगा।
अगला लेख
हरियाणा में विपक्ष का बिखराव, भाजपा के 75 पार के टारगेट को बना रहा आसान ?