सम्बंधित जानकारी
- दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला, अयोध्या से पूरी दुनिया को जा रहा है राम का संदेश
- क्या चीतों की वजह से फैल रहा है लंपी वायरस, कांग्रेस नेता के सवाल पर बवाल
- JEE 2021 पेपर लीक मामले में CBI ने दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा रूसी नागरिक, सॉफ्टवेयर किया था हैक
- सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, अनुकंपा आधार पर नियुक्ति अधिकार नहीं रियायत
- एयर इंडिया ने घरेलू यात्रियों के लिए खाने का नया मैन्यू किया पेश, भोजन में मिलेगी विविधता
वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, की शक्ति की आराधना
रियासी। गृहमंत्री अमित शाह नवरात्रि की नवमी पर माता वैष्णोदेवी के मंदिर पहुंचे और शक्ति की आराधना की। वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने माता की आरती भी की।
जम्मू कश्मीर भाजपा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें अमित शाह माता वैष्णो देवी के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।
वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शन से पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी को महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें। जय माता दी!Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri @AmitShah offers prayers at Mata Vaishno Devi in Katra, Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/RUFEkQIPVX
— BJP Jammu & Kashmir (@BJP4JnK) October 4, 2022
पूजा के बाद वे जम्मू के राजौरी जाएंगे और राज्य को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। गृह मंत्री शाह पहाड़ी कम्युनिटी को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार से 3 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वो सोमवार रात जम्मू पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया।
