रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah, controversial statement, Mamta Banerjee
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 जून 2017 (17:48 IST)

गांधी पर बयान के लिए शाह को माफी मांगनी चाहिए : ममता

Amit Shah
सिलीगुडी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तीखी आलोचना की और शाह से अपने बयान को वापस लेने तथा देश से मांफी मांगने को कहा।
 
ममता ने यहां कहा कि उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए और उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। यह जानबूझकर किया गया कृत्य है। यह दुर्भाग्यपूर्ण, अवांछित और अनैतिक है। गांधीजी राष्ट्रपिता हैं और विश्व के आदर्श हैं। किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह कुछ भी कह सकता है क्योंकि वह सत्ता में है।
 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि हम जब सार्वजनिक जीवन में अपने देश और वैश्विक आदर्शों के बारे में बोलते हैं तो हमारी भाषा में हमेशा आदर और संवेदनशीलता होनी चाहिए। गौरलतब है कि शाह ने कल रायपुर में एक सभा को संबोधित करने हुए गांधीजी को 'बहुत चतुर बनिया' कहा था, जिसके बाद विपक्ष उनकी काफी आलोचना कर रहा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
कमजोर मांग से सोना-चांदी में गिरावट