अरे...यह क्या बोल गए अमित शाह, आप भी हंसे बिना नहीं रहेंगे...
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यूं तो अच्छे वक्ता है, लेकिन कर्नाटक दौरे के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
शाह बोलते समय यह भूल गए कि वीएस येदियुरप्पा उनकी पार्टी के नेता हैं। वीडियो में अमित शाह कहते दिखाई दे रहे हैं कि यदि भ्रष्टाचार की प्रतिस्पर्धा कराई जाए तो येदियुरप्पा सरकार को भ्रष्टाचार का नंबर वन अवॉर्ड दिया जाएगा। दरअसल, वे वर्तमान कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम लेना चाहते थे, लेकिन गलती अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री का नाम उनकी जुबान पर आ गया। बाद में उनके पास बैठे नेता कानाफूसी करते नजर आए।
हालांकि शाह ने राज्य की मौजूदा सिद्धारमैया सरकार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कर्नाटक की जनता यहां की सरकार से खुश नहीं है। यहां लोग वह बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का विजयरथ कर्नाटक पहुंच चुका है। हम उन्हें केवल हराएंगे ही नहीं बल्कि कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे।
Now that the BJP IT cell has announced Karnataka elections, time for a sneak preview of our top secret campaign video!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 27, 2018
Gifted to us by the BJP President, our campaign in Karnataka is off to a fabulous start. He says Yeddyurappa ran the most corrupt Govt ever...
True. pic.twitter.com/UYqGDZuKyR
शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए विभाजन और शासन नीति अपना रही है, सिद्धारमैया सरकार के लिए कर्नाटक के लोगों के बीच बहुत से सवाल हैं और उन सवालों से भागने के लिए, कांग्रेस पार्टी विभाजन और शासन नीति अपना रही है।

